दिबियापुर विधानसभा में सेवा पखवाड़ा में अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत लगाई चौपाल

Chaupal set up in Dibiyapur assembly under scheduled settlement contact campaign during Seva Pakhwada.

दिबियापुर विधानसभा में सेवा पखवाड़ा में अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत लगाई

भाजपा सरकार अनुसूचित जाति के विकास को देती है प्राथमिकता _ लाखन सिंह राजपूत

(ब्यूरो रिपोर्ट )

Auraiya news today । 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दिबियापुर विधानसभा के ग्राम दखलीपुर, लखनपुर , बिनपुरापुर,गौरी गंगा प्रसाद में अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान के तहत चौपाल आयोजित की गई। अनुसूचित बस्ती में जनसंपर्क कर अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की गई। घर घर सम्पर्क करते हुए अनुसूचित वर्ग के विकास और कल्याण हेतु मोदी – योगी सरकार को बधाई दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के कल्याण व विकास के लिए भाजपा सरकार ने जो किया वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार न सिर्फ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सम्मान करती है, बल्कि उनकी विरासत को भी आगे ले जा रही है।

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सपने को भी साकार कर रही है। आज अनुसूचित वर्ग के लोग भी मानते हैं कि सरकार उनके हितों के प्रति गंभीर है और योजनाओं के जरिये सभी का उत्थान कर रही है। पूर्व राज्यमंत्री ने जनता से एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने और केंद्र में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फिर से मोदी सरकार बनी तो न सिर्फ विकास कार्यों को गति मिलती रहेगी, बल्कि दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

वही चौपाल में वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता,पूर्व जिला मंत्री अवधेश सिंह पिंकी,कमलेश अवस्थी,अमर सिंह राजपूत, सदानंद राजपूत,रामू पांडेय, भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष परवेश राना,विकास राजपूत आदि लोगो ने उप्र सरकार के द्वारा जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का बखान किया। इससे पूर्व पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने चौपाल में उपस्थित बुजुर्ग ,कार्यकर्ताओ का मालर्पण कर सम्मानित किया। वही चौपाल में आए हुए लोगो की समस्याएं भी सुनी और उनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर निराकरण करने के निर्देश दिए। चौपाल के बाद दलित बस्तियों में भ्रमण कर स्थिति जानी ।

Leave a Comment