छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया यूपी की भाजपा सरकार पर प्रहार,, कही ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल ने आज यूपी सरकार पर करारा प्रहार किया है । उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने दावा किया था यहां से गुंडे भाग गए हैं लेकिन लोग जेल में से बैठकर लोगों की हत्या की साजिश कर रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि बीते कल प्रयागराज जनपद में हुई माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की फिल्मी स्टाइल में हत्या को लेकर भाजपा सरकार पर विपक्ष काफी हमलावर हो गया है । इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रहार किया है। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि यहां से गुंडे भाग गए है लेकिन लोग जेल से बैठकर लोगों की हत्या की साजिश कर रहे हैं पुलिस के घेरे में गोली मारना कैसे संभव है ? गुंडे उत्तर प्रदेश में खुलेआम घूम रहे हैं सारे दावे गलत है उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

Leave a Comment