छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने किया केंद्र सरकार पर करारा प्रहार,, कही ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल { bhupesh baghel} ने आज केंद्र सरकार पर करारा प्रहार किया है . मीडिया से बात करते हुए सीएम श्री बघेल ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लगातार संविधान में जो व्यवस्थाएं हैं सब को कमजोर करने का काम कर रही है .

Download our app on playstore for the latest news : uttampukarnews


उल्लेखनीय है कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संविधान शिल्पी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बात की । मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार लगातार संविधान में जो व्यवस्थाएं हैं सब को कमजोर करने का काम कर रही हैं । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार आरक्षण लागू नहीं होने दे रही है सभी भर्तियां बंद है जितने भी संविधानिक संगठन है उसको भी कमजोर किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अडानी के मामलों में सवाल पूछने पर सदस्यता समाप्त हो जाती है। प्रजातंत्र में विपक्ष का सबसे बड़ा अस्त्र सवाल पूछने का है और यदि सवाल पूछने वालों को दंडित करते हैं इसका मतलब यह है कि लोकतंत्र खतरे में है।

Leave a Comment