जालौन में रोजा रखने को लेकर बच्चों में भी है उत्साह,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । पवित्र माह रमजान के दौरान छोटे बच्चों में भी रोजा रखने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी मोहम्मद शकील की छह वर्षीय बेटी आयजा ने अपना पहला रोजा रखा। परिवार के लोगों ने बच्ची को दुआओं से नवाजा।
रमजान के पवित्र माह में रोजा रखना मुस्लिम समाज में विशेष महत्व रखता है। आमतौर पर छोटे बच्चे, बड़े-बुजुर्गों को देखकर रोजा रखने की इच्छा जताते हैं और परिवार के लोग भी उन्हें प्रोत्साहित करते हैं। तोपखाना निवासी मोहम्मद शकील की छह वर्षीय बेटी आयजा ने भी घर के बड़ों को रोजा रखते देखा तो उसने भी रोजा रखने की जिद की। तो परिवार के लोगों ने उसे सहरी के समय उठाकर सहरी कराई। सहरी के बाद पूरे दिन उसने धैर्य और उत्साह के साथ रोजा रखा। शाम को इफ्तार के समय घर में खास माहौल देखने को मिला। मां रिजवाना, बड़े अब्बू मोहम्मद जाकिर, भाई राशिद, अम्मार, आफाक, असद के साथ अजान होते ही आयजा ने खजूर और पानी से अपना रोजा खोला। बच्ची ने अल्लाह से मुल्क में अमन, सुकून और सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।