रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के स्थानीय एमएल कॉन्वेंट स्पेस साइंस लैब स्कूल में मदर्स डे पर बच्चों ने अपनी मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना व्यक्त की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां के निस्वार्थ प्रेम और त्याग को भी दर्शाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरती शुक्ला और विशिष्ट अतिथि प्रीति रानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया। बच्चों ने ‘ओ मेरी मां, प्यारी मां’ गीत के माध्यम से उपस्थितजनों की आंखें नमकर दीं। संगीत व एक्टिविटी शिक्षक दिशा, विजय ओर अंजलि के साथ बच्चों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसके माध्यम से दिखाया गया कि एक मां किस तरह अपनी खुशियों का गला घोंटकर अपने बच्चों के भविष्य को संवारती है। मुख्य अतिथि ने कहा, माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि पूरा संसार है। बच्चा अपनी पहली शिक्षा अपनी मां की गोद से ही प्राप्त करता है। यह कार्यक्रम बच्चों को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने की एक सराहनीय पहल है। विशिष्ट अतिथि ने भी बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां उनकी कड़ी मेहनत और अपनी माताओं के प्रति अटूट प्रेम का प्रमाण हैं। विद्यालय द्वारा माताओं के लिए नींबू दौड़, चम्मच दौड़ आदि खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनुष्का निंरंजन व अनुष्का गुर्जर ने किया। अंत में बच्चों को अपनी माताओं के साथ मंच साझा करते देखना एक भावुक क्षण था, जिसमें बच्चों ने मां को हस्तनिर्मित ‘थैंक यू कार्ड’ भेंट किए। इस मौके पर आरती, पिंकी, रेशमा मीनेश, मनीष, विवेक आदि रहे।






