चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि व्लादिमीर पुतिन को अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में जनता का समर्थन मिलेगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनु चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा, “मुझे भरोसा है कि रूस के लोग अच्छे कामों के लिए आपका ज़ोरदार समर्थन करेंगे।”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन साल 2000 में अपने देश के राष्ट्रपति चुने गए थे और दो बार राष्ट्रपति रहने के बाद वो चार साल के लिए पीएम रहे और फिर 2012 में राष्ट्रपति बने, 2018 में वो एक बार फिर चुने गए।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने रूस को यूक्रेन युद्ध संकट को ख़त्म करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उन्होंने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भेजे गए चीनी प्रस्ताव को देखा है। बीबीसी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने जिनपिंग को कहा कि उन्होंने यूक्रेन विवाद को ख़त्म करने के चीनी प्रस्ताव को बहुत इज्ज़त से देखा। उन्होंने कहा कि जिनपिंग का दौरा “एक मौका है इस मुद्दे पर बात करने का।”
बीबीसी के अनुसार रूस के सरकारी टीवी ने दोनों नेताओं के मिलने की फुटेज चलाई, इसमें पुतिन जिनपिंग को कहते सुनाई दे रहे हैं, “डियर फ्रेंड, रूस में आपका स्वागत है.”
“मुझे पता है कि आप व्यक्तिगत रूप से और हमारे सभी चीनी मित्र…ज्यादातर सामयिक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर निष्पक्ष और संतुलित दृष्टिकोण रखते हैं.”
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूसी नेता को उनके “मजबूत नेतृत्व” के लिए बधाई देते हुए जिनपिंग ने पुतिन से कहा कि दोनों देशों के बीच “घनिष्ठ संबंध होने चाहिए”, उनके मुताबिक इससे रूस को समृद्धी में मदद मिली है। आज की बैठक को अनौपचारिक बैठक बताया जा रहा है। ( साभार बीबीसी )




