चित्रगुप्त समिति की बैठक सम्पन्न,, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में मंगलवार को चित्रगुप्त समिति की बैठक अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
दीपावली के बाद यम द्वितीया के दिन होने वाली श्रीचित्रगुप्त पूजा का कार्यक्रम को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इस वर्ष दीपावली का पर्व छह दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि यम द्वितीया की पूजा तीन नवंबर दिन रविवार को होगी। सामूहिक पूजा अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर में वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में एक प्रस्ताव आया कि नगर के प्रत्येक कायस्थ परिवार के आवास पर एक जैसी नेम प्लेट लगवाए जाये। समिति ने इस प्रस्ताव पर विचार करते हुए उसे स्वीकार कर लिया है। श्रीचित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ परिवारों का विवरण लेकर इसे अमली जामा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही समिति के निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए आजीवन सदस्य बनाने और इस वर्ष की सदस्यता कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा हुई। अंत में कायस्थ समाज के स्तंभ वरिष्ठ संरक्षक सेवानिवृत्त अध्यापक अंबिका शरण श्रीवास्तव के निधन और औरेखी निवासी गिरीश खरे का अल्पायु में निधन हो जाने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति और दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मृत्युंजय श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, सुशील श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment