Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बड़ी माता मंदिर में स्थापित हुई चुनरी,,19 फरवरी को भव्य यात्रा के साथ होगी चुनरी यात्रा

Chunari established in Badi Mata temple, Chunari Yatra will be held with grand yatra on 19th February

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । गुप्त नवरात्र के पहले दिन नगर के प्राचीन बड़ी माता मंदिर पर सुंदरकांड का अनुष्ठान कर माता की चुनरी स्थापित की गई। समापन पर 19 फरवरी को 151 मीटर चुनरी और 301 कलश यात्रा का आयोजन होगा।
नगर में अपने धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने में चर्चित मां नवदुर्गा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के हर साल गुप्त नवरात्र के पर्व पर माता की चुनरी कलश पदयात्रा का आयोजन करते हैं। गुप्त नवरात्र के पहले दिन से ही धार्मिक कार्यक्रमों की आयोजन की शुरूआत हो जाती है। जिसमें बड़ी माता मंदिर पर सुंदरकांड का अनुष्ठान कर आचार्य प्रभुदयाल चंसौलिया ने नगर के ऐतिहासिक प्राचीन बड़ी माता मंदिर स्थल पर चुनरी स्थापित कराई। चुनरी व्यवस्थापक श्यामजी गुप्ता, कलश व्यवस्थापक संदीप अग्रवाल ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास में गुप्त नवरात्र होती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से गुप्त नवरात्र का काफी महत्व है। नव दुर्गा सेवा समिति द्वारा समापन पर 19 फरवरी को 151 मीटर चुनरी एवं 301 कलश पदयात्रा का आयोजन होगा। इसी को लेकर चुनरी की स्थापना की गई है। चुनरी व कलश यात्रा नगर के बड़ी माता मंदिर से महागौरी कामांक्षा देवी मंदिर अकोढ़ी दुबे के लिए निकलेगी।

इस मौके पर संरक्षक शैलेंद्र सिंह राजावत, अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, सुंदरकांड व्यवस्थापक शेखर कुशवाहा, धीरज साहू, दीपक महंत, शंकर महंत, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment