कपड़ा व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या,, जांच में जुटी पुलिस

Cloth merchant commits suicide by shooting himself, police engaged in investigation

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में आज एक कपड़ा व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने थाने पर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से हरदोई जनपद के असरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपर गांव के रहने वाले सुनील कुमार यहां पर ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहते थे जबकि उन्होंने दुबग्गा थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली आश्रय हीन कॉलोनी में अपना गोदाम बना रखा था । बताया जा रहा है कि तीन पुत्र व दो पुत्रियों के पिता सुनील कुमार ने आज गोली मारकर आत्महत्या कर ली । अचानक हुई इस घटना से घर में हड़कंप मच गया आनन फानन में परिजनों ने सूचना पुलिस को दी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने किसी को पैसे दे रखे थे और जब वह पैसों की वापसी की मांग कर रहे थे तो वह आना कानी कर रहा था इसी के चलते वह तनाव में आ गए और आज उन्होंने गोली मार कर आत्महत्या कर ली है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

Leave a Comment