Chhatisgarh news । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश में दौरे को लेकर एक बड़ी बात कही है । मीडिया से बात करते हुए सीएम श्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब तक चुनाव है तभी तक आ रहे हैं इसके बाद वह नहीं आएंगे ।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं चुनाव में हर पार्टी अपनी विजय श्री के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इसी दौरे को लेकर मीडिया से बात करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह व्यंग्य किया है । श्री बघेल से जब मीडिया ने पूछा कि कल मोदी जी आ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि आने दीजिए चुनाव तक ही आ रहे हैं उसके बाद नहीं आएंगे सीएम बघेल ने कहा कि जब कोरोना था तब नहीं आए किसानों की समस्याओं के लिए नहीं आये यहां के आदिवासियों की समस्याओं को लेकर नहीं आए चुनाव तक आ रहे हैं उसके बाद कभी नहीं आएंगे।




