हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया का जमकर मजाक उड़ाया। दरअसल सीएम खट्टर ने सोशल मीडिया की उन अटकलों का मज़ाक उड़ाया जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है।
मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को सोशल मीडिया का इतना शौक है कि वह सोने से पहले कहीं ना कहीं का मुख्यमंत्री बदल कर सोते हैं।
बीबीसी के अनुसार हरियाणा के करनाल में परशुराम महाकुंभ आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने वाले खट्टर ने मंच से कहा, “आज कल जिन लोगों को सोशल मीडिया का शौक हो गया है, इसमें और कुछ नहीं तो लोगों को रात में मुख्यमंत्री बदल कर सोने की आदत हो गई है. ये मुख्यमंत्री गया, कल दूसरा मुख्यमंत्री आएगा. अरे भाई! आए या ना आए आपको काम चाहिए. बीजेपी का जो भी मुख्यमंत्री होगा वो जनता के हित में काम करेगा. क्योंकि ये हमारी विचारधारा और मैनिफेस्टो का हिस्सा है।




