मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को विदिशा जनपद में बाढ़ की स्थिति का नाव पर बैठकर जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई अन्य जनपदों में बाढ़ काफी कहर बरपा रही है। बाढ़ के पानी से किसी नागरिक को कोई परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जनपद में पहुँचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदिशा में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने पहुंचे सीएम श्री चौहान ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।




