Lucknow । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरदोई के संडीला में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बरजर ग्रुप की एक फैक्ट्री का वर्चुअल उद्घाटन किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज जनपद हरदोई के संडीला औद्योगिक क्षेत्र में एक नए औद्योगिक निवेश का शुभारंभ होने जा रहा है और होली के अवसर पर 1हजार करोड़ से अधिक के निवेश का धरातल पर उतरना उत्तर प्रदेश में एक नई औद्योगिक क्रांति को प्रदर्शित कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जहां चुनौती होती है वही अवसर के रास्ते भी होते हैं । उन्होंने कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोनावायरस को पूरी दुनिया ने अपनी आंखों से इस महामारी को देखा पूरी दुनिया ने महामारी के सामने पस्त होती मानवता को देखा है लेकिन जहां चुनौती होती है वहीं अवसर की रास्ते भी होते हैं ।
उन्हीं चुनौतियों के बीच से एक अवसर औद्योगिक विकास विभाग ने संडीला में बनाने का प्रयास किया और आज उसका परिणाम आपके सामने है कि 1हजार करोड़ रुपए के के निवेश के प्रस्ताव को बर्जर पेंट के नई इकाई को धरातल पर उतार कर के औद्योगिक निवेश के एक नए युग की ओर प्रस्थान कर चुकी है।





