हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना,,,कहा,,जीवन पर्यन्त अपनी पीड़ा को दबाते हुए करते रहे सबका मनोरंजन

लखनऊ । देश के जाने माने हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष के रूप में राजू श्रीवास्तव जी ने अपनी सराहनीय सेवाएं दी है वह एक अच्छे कलाकार थे वह जीवन पर्यंत अपनी पीड़ा को दबाते हुए बिना किसी भेदभाव के सबका मनोरंजन करते रहे। आज वह हमारे बीच नहीं हैं मैं प्रदेश वासियों की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Leave a Comment