यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पर सीएम योगी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक,, जारी किए ये निर्देश

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग

UP news today। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने आवास पर प्रदेश में असमय हुई वर्षा एवं ओलावृष्टि की घटनाओ को देखते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की । इस बैठक में फसलों को हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए। सीएम योगी ने जारी किए निर्देश में कहा कि हर प्रभावित किसान व बटाईदार के नुकसान का सटीक निष्पक्ष एवं समय से आकलन कर तत्काल सहायता सुनिश्चित की जाए। सीएम योगी ने जारी की निर्देश में कहा कि राजस्व कृषि एवं संबंधित विभाग प्रभावी समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण रिपोर्ट शासन को शीघ्र भेजें ताकि राहत वितरण में किसी प्रकार का विलंब ना हो और बीमा कंपनियों से समन्वय स्थापित कर फसल बीमा दावों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश में कहा कि अधिकारी स्वयं किसानों से संपर्क कर उन्हें बीमा योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि राज्य आपदा राहत कोष से प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए जिलाधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों और बटाईदारों को त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से सहायता प्राप्त हो अग्नि दुर्घटनाओं में जनहानि एवं पशुहानि से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे में राहत राशि प्राप्त तथा पात्र लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शीघ्र लाभान्वित किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए।