सीएम योगी ने किया राष्ट्रीय दिव्यांग T 20 टूर्नामेंट का उद्घाटन,,, कही ये बात,,

लखनऊ । भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राजधानी लखनऊ में स्थित इकाना स्टेडियम में आज सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग टी20 का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल राष्ट्रीय दिव्यांग T20 कप के द्वितीय टूर्नामेंट का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कही ये बात

टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम योगी ने दिव्यांग जनों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्रिकेट भी खेली और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं को प्राप्त करने का अधिकार होना चाहिए और शासन की योजनाओं के बाद किसी भी प्रकार से उस व्यक्ति के साथ भेदभाव ना हो वह पूर्णांक हो या अपंग हो उसके अंदर की यह भावना पूरी तरह दूर हो सके विकलांग शब्द को दिव्यांग शब्द देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया जोश प्रतिभा से भरपूर हमारे दिव्यांग जनों के मन में पैदा किया ना केवल उस क्षेत्र में बल्कि नौकरी के क्षेत्र में उनके आरक्षण के कोटे को बढ़ाकर उनकी श्रेणी के दायरे को बढ़ाकर उन्हें सम्मानित करने का काम किया ।

Leave a Comment