
UP news today। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने लखीमपुर खीरी के दौरे के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व का भी निरीक्षण किया। यहां cm yogi ने मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यूनतम करने के लिए वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फण्ड फॉर नेचर, रैपिड रिस्पाँस टीम, नाबार्ड द्वारा लगाए गए केले के उत्पादों तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी एवं ट्रैंक्युलाइजर गन, ट्रेल कैमरा, ड्रोन का अवलोकन किया।
थारू जनजाति की महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री योगी ने दुधवा टाइगर रिजर्व की व्यवस्थाओं तथा थारू समाज की महिलाओं के कार्यों के विषय में जानकारी ली तथा विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने विदेशी पर्यटकों तथा डॉक्टरों से संवाद किया। विदेशी पर्यटकों ने यहां की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जतायी। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।
हाथी के बच्चे का किया नामकरण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री योगी ने सलूकापुर हाथी कैम्प का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने शिशु हथिनी का नामकरण कर भवानी नाम दिया तथा हाथियों को चारा, केला आदि भी खिलाया।