पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

UP News Today । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री yogi aditynath ने प्रदेश के 12 जनपदों- प्रयागराज, जालौन, औरैया, हमीरपुर, आगरा, मीरजापुर, वाराणसी, कानपुर देहात, बलिया, बांदा, इटावा और फतेहपुर में बाढ़ की स्थिति को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के लिए टीम-11 की तैनाती की है।
मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ समेत सभी अधिकारी 24×7 फील्ड में रहकर कार्य करें। राहत शिविरों में पेयजल, भोजन, चिकित्सा और महिलाओं-बच्चों की सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया जाए। किसानों की फसल क्षति, भूमि कटाव और घरेलू नुकसान पर 24 घंटे में सहायता राशि प्रदान की जाए। बाढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी है। जन-धन की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी जनपद अलर्ट मोड में रहें। सभी मंत्रीगण फील्ड में उतरें और आमजन की सुरक्षा, सुविधा और सहायता सुनिश्चित करें। बाढ़ के बीच बीमारी बढ़ती है, ऐसे में राहत शिविरों के लिए स्वास्थ्य टीम गठित करें। पशुओं का भी ध्यान रखें। सीएम योगी ने जारी किए अपने निर्देशों में कहा कि किसानों की चिंता को प्राथमिकता पर रखें। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर नागरिक तक मदद पहुंचाई जाए। प्रभावित गांवों में खाद्यान्न, दवाएं, पेयजल, पशु चारा और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण जारी है। सरकार का हर प्रतिनिधि, हर कर्मचारी और हर संसाधन इस आपदा की घड़ी में प्रदेशवासियों के साथ है।
बाढ़ प्रभावित 12 जनपदों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
SDRF, NDRF, PAC, बाढ़ चौकियां व गोताखोर फील्ड में सक्रिय हैं एवं संबंधित अधिकारियों को 24×7 फील्ड में रहकर राहत कार्यों का संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जल निकासी, राहत शिविर, चिकित्सा, पशुधन सुरक्षा और फसल क्षति पर तत्काल सहायता सुनिश्चित की जा रही है, तटबंधों की सतत निगरानी जारी है।
सभी बाढ़ प्रभावित जनपदों के प्रभारी मंत्रियों को तत्काल जिलों का दौरा, राहत शिविरों का निरीक्षण एवं प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद स्थापित कर जमीनी स्थिति की समीक्षा हेतु निर्देशित किया गया है।

