निराश्रितों को सर्दी से बचाने के लिए सीएम योगी ने सूबे में तैनात जिलाधिकारियों को जारी किए ये निर्देश,,,

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सूबे के जिलों में तैनात जिलाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिलाधिकारी स्वयं रेन बसेरों के औचक निरीक्षण पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। सीएम योगी ने जारी किए गए अपने निर्देशों में स्पष्ट कहा कि सर्दी के मौसम में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आये।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में सर्दी काफी विकराल रूप धारण किये हुये हैं। आलम यह है कि यहाँ पर बर्फीली हवाओं से बचने के लिए लोग दिन में हाथों में ग्लब्स व कानों में टोपी य मफलर लगाकर घरों से निकल रहे हैं। ऐसे मौसम में निराश्रित व मजबूर लोगों को शीतलहर से बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रैन बसेरों का निर्माण कराया गया है ताकि निराश्रित लोग इनमें रहकर सर्दी के प्रकोप से खुद बचा सकें।

मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

मजबूर और निराश्रित लोगों को सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जिलों में तैनात जिलाधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि शीत लहर में निराश्रितों को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश में 1200 + रैनबसेरों की स्थापना की गई है। जारी किए अपने निर्देश में कहा कि सभी जिलाधिकारियों द्वारा स्वयं रैनबसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाए। सर्दी के मौसम में सड़क पर कोई भी व्यक्ति सोता हुआ नजर न आये।

Leave a Comment