लखनऊ। देश मे आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज से हर घर तिरंगा अभियान भी शुरू हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में शामिल होकर अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने प्रदेशवासियों से की गई अपील में कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारी आन बान शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य शांति और बलिदान का प्रतीक भी है। आइए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हम भी अपने अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव में भागीदार बनें।




