पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन,,,

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोकप्रिय जननेता प्रखर राष्ट्रभक्त ओजस्वी वक्ता असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपका सुचितापूर्ण राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन लोकतंत्र हेतु सदैव आदर्श मानक रहेगा।

Leave a Comment