
Lucknow news today।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 99 वी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे । अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि आज का दिवस सुशासन दिवस के रूप में बीजेपी की सरकारै आयोजित कर रही हैं और सदैव अटल जी का स्मरण कर रही हैं और उनके मूल्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगकर के कार्य करने का संकल्प भी ले रही है।
संबोधन में कही यह बात
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा भारत माता के अमर सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की आज पावन जयंती है। इस अवसर पर अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से में उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ।

सीएम योगी ने कहा कि हम सब जानते हैं की अटल जी भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे भारत को राजनीतिक अस्थिरता से उभा रने देश के अंदर राजनीति में स्वच्छता और परिदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा था। यही कारण है कि आज पिछले साढ़े 9 वर्ष से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास सुरक्षा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किया इसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में रख दी थी। सीएम योगी ने कहा कि आज का दिवस सुशासन दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी और सरकारें भी आयोजित कर रही है। श्रद्धेय अटल जी का स्मरण कर रही है और जिन मूल्यों और जिन आदर्शों का अटल जी ने अपना जीवन दिया था उन मूल्यों और उन आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगकर के कार्य करने का संकल्प भी ले रही है । सीएम योगी ने कहा कि अटल जी का यह वर्ष जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत हुई है हम सब जानते हैं कि 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल जी का जन्म हुआ था लेकिन उन्होंने अपनी कर्मभूमि के रूप में उत्तर प्रदेश को तो चुना ही साथ-साथ शिक्षा भी उन्होंने उत्तर प्रदेश में ही अर्जित की और उत्तर प्रदेश से उनका लगाओ आगरा जनपद के बटेश्वर उनके पैतृक भूमि के रूप में जानी जाती है । सीएम योगी ने कहा कि इन 1 वर्ष के अंदर अटल जी की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखना उनके जीवन के हर एक पक्ष को जिसने समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा दी है सार्वजनिक जीवन में सुख तक ऊपर दर्शाता कैसे होना चाहिए इसके लिए प्रशासन की दक्षता को बढ़ाने के लिए जहां सरकार नई दिशा प्रयास करेगी वहीं साथ ही साथ साहित्यिक क्षेत्र में अटल जी के स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने के लिए सरकार अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल से लेकर के विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं तक पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करने का एक अवसर हम लोगों के सामने होगा आज के इस सुशासन दिवस के अवसर पर एक बार फिर से अटल जी की स्मृतियों को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।





