सीएम योगी ने त्रिपुरा के इस मंदिर में की पूजा अर्चना,, दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा में हैं मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को त्रिपुरा के अगरतला में स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उल्लेखनीय है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिपुरा में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा में हैं।

आज सुबह सीएम योगी ने त्रिपुरा के अगरतला में स्थित गोरखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया।

Leave a Comment