सीओ रेलवे ऋषिकेश यादव ने किया लखनऊ रेलवे जीआरपी पुलिस लाइन का अर्धवार्षिक निरीक्षण,,, जारी किए ये निर्देश

CO Railway Rishikesh Yadav conducted half yearly inspection of Lucknow Railway GRP Police Line, issued these instructions

शस्त्रागार, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Lucknow news today । रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक हृषीकेश यादव ने शनिवार को लखनऊ जीआरपी पुलिस लाइन का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी।

सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, सलामी गार्द में लगे अधिकारी/कर्मचारी गण का टर्नआउट उच्चकोटि का पाया गया। तत्पश्चात शस्त्रागार, गणना कार्यालय, जी०डी० कार्यालय के सम्बन्धित दस्तावेज चेक किये गये साथ भोजनालय, पुलिस लाइन परिसर की साफ सफाई, परिवहन शाखा स्टोर रूम, जी०डी० कार्यालय के दस्तावेज चेक किया गया, जिनका रखरखाव संतोषजनक पाया गया व अपूर्ण प्रविष्टियों को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

कर्मचारीगण बैरक, थाना भोजनालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें उच्च कोटि की साफ-सफाई रखने व भोजनालय को चेक करते हुए मैस प्रबन्धक को खाने की गुणवत्ता में सुधार कर कर्मचारीगण को गुणवत्ता युक्त भोजन समय से देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Comment