शीतलहर ढाने लगी सितम,,लोगों ने की कम्बल वितरण कराने की मांग,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । शीतलहर के चलते लगातार तापमान गिर रहा है। दिनों दिन ठिठुरन बढती ठिठुरन के बाद भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक कंबल का वितरण शुरू नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि अलाव भी पर्याप्त संख्या में नहीं जल रहे हैं ऐसे में गरीब व बेसहारा लोग शीत लहर में ठिठुरने के लिए मजबूर है।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन व समाससेवियों द्वारा सर्दी के मौसम में गरीब व बेसहारा लोगों को निशुल्क कंबल का वितरण किया जाता है। निर्धन व बेसहारा लोगों के साथ राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अलाव जलवाए जाते हैं। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। शीतलहर के चलते लगातार तापमान नीचे जा रहा है। जिसके चलते मौसम में ठिठुरन बढ़ गयी है। सर्दी में लोग ठिठुरने के लिए मजबूर है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल वितरित करना शुरू नहीं किया गया है। इसके अलावा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। हालांकि नगर पालिका परिषद द्वारा नगर पालिका परिसर में खुले आसमान के नीचे यापन करने वालों के लिए रैन बसेरा बना दिया है। इसमें आने वाले लोगों को ठहरने की उचित व्यवस्था भी कर दी गई है। लेकिन दिन में समय ठंड से बचने के लिए लोगों के पास ऐसे तबके के लोगों के पास कंबल नजर नहीं आ रहे हैं। इसको लेकर विपुल दीक्षित, सुबोध प्रजापति, अखिलेश लाक्षाकार, महेंद्र कुमार, सुनील त्रिपाठी, प्रदीप परिहार आदि ने डीएम से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अतिशीघ्र कंबल वितरित कराने एवं पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने की मांग की है।

Leave a Comment