(ब्यूरो रिपोर्ट )

Jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के कस्बा कोटरा में पवित्र श्रावण मास और पुरुषोत्तम मास के अवसर पर भूतनाथ शिव मंदिर परिसर में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। नगर की प्रसिद्ध सुंदरकांड समिति के द्वारा श्री हनुमान जी के पावन चरित्र का संगीत कीर्तन के स्वरूप में सस्वर पाठ करके श्रद्धा, भक्ति और प्रभु स्मरण का भावमय वातावरण बना दिया गया। सुंदरकांड समिति के सदस्यों के साथ साथ नगर के विभिन्न भक्तजन भी भाव विभोर होकर प्रभुचरित में आनंदित होते रहे।
ज्ञातव्य हो कि नगर के मुख्य मार्ग पर डाकघर के पास स्थित श्री भूतनाथ शिव मंदिर की स्थापना नगर के ही एक वरिष्ठजन प्रमोद कुमार समाधिया ने अपने पूर्वजों की स्मृति में और लोकहितार्थ कराया था, पवित्र श्रावण मास में मंदिर में स्थानीय भक्तजनों द्वारा शिवार्चन, रुद्राभिषेक सहित विभिन्न धामिर्क आयोजन और दैनिक पूजा आदि की जाती है। कायर्क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास, नारायण लाल सोनी, राकेश व्यास, रामकुमार अग्रवाल, गुलाब सिंह परिहार, राकेश पटैरिया, संजय सोनी, सतीश स्वामी, बृजलाल सैनी अधिवक्ता जितेंद्र बिहारी सक्सेना, अवनीश व्यास, राधेलाल सर्राफ, संजय सैनी, बालमुकुंद वर्मा, ऋषभ व्यास आदि समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समापन के अवसर कायर्क्रम के संयोजक और विवेकानंद परिवार के प्रमुख मोहित तिवारी व मनीष कुमार व्यास ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया, और कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे। श्री भूतनाथ शिव मंदिर के व्यवस्थापक के नाते पवित्र श्रावण मास में रुद्राभिषेक के लिए सभी को आमंत्रित किया।






