सराहनीय कार्य : वर्दी वालों ने बचाई आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की जान,,यह है पूरा मामला

Lucknow news today। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में आज दो वर्दी वालों ने एक नशे में धुत युवक की उस समय जान बचा ली जब वह फांसी लगा कर आत्महत्या करने के लिए फंदे से लटका था।

इसकी सूचना युवक की पत्नी ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और युवक को फंदे से उतारकर उसकी जान बचा ली। पुलिस कर्मियों के इस सराहनीय कार्य की जमकर सराहना की जा रही है।

यह है मामला

मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने 112 पर सूचना दी कि उसके पति सोनू गौतम ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की और उसके बाद आत्महत्या करने के लिए कमरा बंद कर फांसी लगा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार महिला की सूचना के बाद आरक्षी अक्षय भाटी और होमगार्ड अजीत शुक्ला ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और फंदे से लटकने का प्रयास कर रहे सोनू गौतम को उतार कर उसकी जान बचाई। पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की जमकर सराहना हो रही है।

Leave a Comment