
Lucknow news today। राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई
जा हुई इस बैठक में राजधानी की यातायात व्यवस्था एवं जाम से बचने के उपायों पर चर्चा भी की गई
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बैठक में राजधानी में रात्रि बाजार शुरू किए जाने ,शहर में मेट्रो रूट की लाइन बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन के वाहनों की संख्या बढ़ाने तथा वर्तमान में नए बन रहे भवनो में अनिवार्य रूप से पार्किंग निर्माण के सुझाव दिए तथा ई रिक्शा पर भी अंकुश लगाने का विषय बैठक में उठाया ।

आदर्श व्यापार मंडल द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नगर निगम द्वारा व्यापारियों को जी एस आई सर्वे के नाम पर गलत हाउस टैक्स बिल भेजे जाने की भी शिकायत की व
बैठक में पत्रकारपुरम पार्किंग के सामने वाली सड़क में बनाए गए वेडिंग जोन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने तथा आशियाना खजाना मार्केट के वेडिंग जोन को भी दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का विषय उठा।
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम एवं राजधानी के अन्य व्यापारी संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Contact for Advertisement : 9415795867






