घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी,, पुलिस चौकी में हुई शिकायत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने की शिकायत पीड़ित ने चौकी पर तहरीर देकर की है।
छिरिया मलकपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर रात वह बाहर से लौटे थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी थी। शनिवार की सुबह करीब चार बजे उनकी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। सुबह उन्होंने बाइक की तलाश की लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस से उसकी बाइक बरामद कराए जाने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment