सिंचाई के लिए बनी गूल पर अवैध कब्जे का आरोप,,एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत में सिंचाई के लिए बनी गूल पर पड़ोसी किसान द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पिलर बना लेने की शिकायत पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
तहसील क्षेत्र के फर्दनवीस निवासी किसान हरीश कुमार सोनी ने एसडीएम विनय मौर्य को शिकायती पत्र द देकर बताया कि उनका एक खेत जालौन मौजा अंदर हद में हैं। जिसकी गाटा संख्या 536 है। उनके खेत के पास ही शंकर का खेत है। बीच में पानी की सिंचाई के लिए गूल निकली हुई है। ताकि नहर में पानी आने पर किसान गूल के पानी से खेतों में सिंचाई कर सकें। पूर्व में पड़ोसी किसान ने अपना मकान बनाया था तो गूल को छोडकर बनाया था। लेकिन अब वह गूल पर कब्जा कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने गूल की जगह में पिलर बना लिए हैं। इनके बनने से पानी खेत तक नहीं पहुंच सकेगा और किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने एसडीएम से मौके पर मुआयना कर अवैध रूप से बनाए गए पिलर हटवाने की मांग की है।

Leave a Comment