चकरोड पर अवैध रूप से कब्जे का आरोप,,एसडीएम से की शिकायत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ित किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है। किसानों ने चकरोड को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के नारोभास्कर निवासी राजकुमार, काशीनाथ निवासी अवनीश कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खेतों के पास से चकरोड निकला है। चकरोड से ही वह अपने खेतों तक पहुंचते हैं। लेकिन पड़ोसी किसानों ने अवैध रूप से चकरोड पर कब्जा कर लिया है। जिससे खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। यदि पड़ोसी किसानों को चकरोड से कब्जा हटाने के लिए कहते हैं तो वह झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से चकरोड की पैमाइश कराकर चकरोड को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।

Leave a Comment