रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में 14 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी की उपस्थिति में कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 14 शिकायतें पंजीकृत हुई जिसमें सात शिकायतें राजस्व विभाग व सात शिकायतें पुलिस विभाग की दर्ज की गई। खंडेराव निवासी विपिन गुप्ता खंडेराव ने नाले की सफाई, खटीकान निवासी सुनील, मनोज आदि ने आम रास्ते पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। श्रीवती सहाव ने प्लॉट पर दरवाजे, अकोढ़ी दुबे निवासी भदोले ने जमीनी विवाद, शिवनारायण छिरिया सलेमपुर ने चकरोड पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। जिनमें से पुलिस विभाग की दो शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया है। राजस्व विभाग की सात व पुलिस विभाग की पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण न होने के कारण उनके निस्तारण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर दी और उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई निसार अहमद, राजेश वशिष्ठ समेत लेखपाल मौजूद रहे।







