जालौन तहसील में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस,,एसडीएम और सीओ ने सुनी जनता की समस्याएं

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में जन समस्याओं को मौके पर निस्तारण के लिए तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल व सीओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 17 शिकायतें पंजीकृत हुई तथा मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता व सी ओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस 17 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतों को पंजीकृत कराया जबकि कुछ शिकायतें पंजीकृत नहीं हुई ।फिर भी फरियादियों ने पहुंच कर अवैध कब्जा, मारपीट, बिजली, पानी, अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज करायी।समाधान दिवस में सबसे ज्यादा 17 शिकायतें राजस्व विभाग 7, गृह विभाग 5, पूर्ति विभाग 2,विकास विभाग 1, नगर पालिका परिषद 1, कृषि विभाग 1 समेत 17 शिकायतें पंजीकृत हुई।पंजीकृत शिकायतों में 3 में राजस्व विभाग 2 व पूर्ति विभाग की 1 शिकायत निस्तारण कर दिया गया है। शेष 14 शिकायतों को सम्बन्धित विभाग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह में शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके तहसीलदार अमित शेखर, बी डी ओ अरुण कुमार , नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेन्द्र गुप्ता , गौरव कुमार, डॉ. राजीव दुबे, पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार , जे ई बिजली नवीन कंजोलिया , जल संस्थान आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियन्ता आरईएस वर्षा सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।