अवैध पानी प्लांट पर खाद सुरक्षा अधिकारी का छापा

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

Bahraich news today । बहराइच जनपद में शनिवार को खाद सुरक्षा अधिकारी प्रीति वर्मा ने माही वॉटर प्लांट पर छापा मारा। जाँच के दौरान प्लांट संचालक राजकुमार पांडे उर्फ पिंटू निवासी कानूनगोपुरा दक्षिणी मौके पर वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए।
बताया जा रहा है कि यह प्लांट कई दिनों से संचालित हो रहा था। अधिकारी ने मौके से पानी के सैंपल और पाउच को सील कर जांच हेतु भेजा है। सूत्रों के मुताबिक शहर में इस तरह के कई पानी प्लांट बिना अनुमति के चल रहे हैं। जो आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। विभागीय जांच में यदि खामियां पाई जाती हैं तो संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन शहर में चल रहे अन्य संदिग्ध पानी प्लांटों पर भी कार्रवाई करता है या नहीं।

Leave a Comment