रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की शासिका ताईबाई की मूर्ति स्थापना के लिए गांधी स्मारक पर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा एवं बौद्धिक काउंसिल ग्रुप के तत्वाधान व प्रदुम्न दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसहमति से नगर में ताईबाई की मूर्ति स्थापना के लिए निरंतर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदुम्न दीक्षित ने कहा कि नगर की क्रांतिकारी वीरांगना महारानी ताइवाई की मूर्ति स्थापना के लिए संघर्ष रूकेगा नहीं बल्कि यह निरंतर चलता रहेगा। जब तक नगर की शासिका व क्रांतिकारी वीरांगना महारानी ताइबाई को नगर में उचित सम्मान नहीं दिला दिया जाता है तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। नगर के लोग करीब पांच वर्ष से महारानी ताईबाई की प्रतिमा देवनगर चौराहे पर लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। लेकिन सत्ता पक्ष ने नगर की जनता की मांग को दरकिनार करते हुए वहां पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को स्थापित करा दिया है और जालौन नगर के गौरवशाली इतिहास को दबाने का काम किया है जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। ऐसे में ताईबाई के प्रतिमा स्थापित कराने के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर वाचस्पति मिश्रा, कैलाश पाटकार, रामआसरे कुशवाहा, शौकीन, राईन, अजमेरी राईन, शशांक द्विवेदी, मृत्युंजय द्विवेदी, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, राजा भैया दोहरे, फिरोज, अशोक सक्सेना, जाहिद उल्लाह अंसारी, कमल मास्टर आदि मौजूद रहे।






