आज यूपी में दाखिल होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा,प्रवक्ता ने बताई पूरी बात

Congress' Bharat Jodo Nyay Yatra will enter UP today, spokesperson told the whole thing

UP news today । कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी । इस सम्बंध में कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए नेता कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश की सीमा चंदौली पहुचेंगे, कार्यकर्ताओं में यात्रा और राहुल गांधी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजक वरिष्ठ नेता पी. एल. पुनिया, सह संयोजक आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद,सुप्रिया श्रीनेत्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत के लिए पहुंच चुके हैं, यात्रा की स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है । कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया यात्रा के स्वागत की तैयारी को पूरा कर लिया गया है, उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी के और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं , चंदौली और वाराणसी में स्वागत के लिए कार्यकर्ता आ रहें हैं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश में जनपद चंदौली की सीमा से आज अपरान्ह प्रवेश करेगी और कल 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी तमाम अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, यात्रा के दौरान राहुल गांधी सामाजिक संगठनों , श्रमिक संगठन, महिला संगठन, के प्रतिनिधि मंडल, छात्र, बुनकरों और छोटे उद्योग करने वाले संगठन व कर्मचारी संघ के के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगें।


अंशू अवस्थी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस ने पांच स्तभों मुद्दों को फोकस किया है, यह हैं किसान न्याय, युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय और श्रमिक न्याय, इन्हीं मुद्दों को कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में लेकर जाने वाली है।

मणिपुर से हुई थी शुरू

14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचने तक,गाड़ी और पैदल माध्यम से 66 दिनों में 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी।

Leave a Comment