यूपी निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस को लगा झटका,, लखनऊ के शहर दक्षिण के अध्यक्ष समेत कई अन्य ने जॉइन की बीजेपी

Lucknow। उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आज एक बहुत बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज कांग्रेस पार्टी की राजधानी लखनऊ से शहर दक्षिणी के अध्यक्ष दिल प्रीत सिंह dp समित कई अन्य ने हाथ का साथ छोड़ कर कमल के फूल का दामन थाम लिया है। भाजपा कार्यालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सभी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर दिलप्रीत सिंह डीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन पुराने कार्यकर्ताओं को कोई तवज्जो नहीं दी जा रही है जो कई अरसे से कांग्रेस पार्टी के साथ है। और उपेक्षा के चलते ही उन्होंने आज भाजपा का था दामन थाम लिया है । इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता रहे ताराचंद रावत भी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।


उल्लेखनीय है कि up में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कल ही पार्टी का निकाय चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया था। इस घोषणा पत्र में उन्होंने प्रदेश की जनता से कई बड़े-बड़े वादे भी किए थे। वहीं निकाय चुनाव के दौरान ही आज कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका भाजपा ने दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस से आये सभी लोगों का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है और वह आज आये सभी साथियों का स्वागत करता हूँ।

Leave a Comment