भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी,,, कर्नाटक सरकार पर राहुल गांधी ने किया हमला,,

पिछले 29 दिनों से भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की इस यात्रा में आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और राहुल गांधी तथा अन्य ‘भारत यात्रियों’ के साथ पदयात्रा की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है।
भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी।

राहुल गांधी ने बोला कर्नाटक सरकार पर हमला,, कहा

कर्नाटक के मांड्या में सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भृष्ट सरकार है। श्री गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हर चीज में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।

Leave a Comment