कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को बीते कल सुनाई गई सजा का परिणाम आज यह रहा कि उनकी लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसका आदेश आज जारी कर दिया गया है। राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करने के मामले में यूपी के पार्टी प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बीते कल गुजरात की सूरत सेशन कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को कर्नाटक में दिए गए एक बयान के मामले में दो वर्ष की सजा सुनाई थी हालांकि कोर्ट ने उन्हें वही से जमानत भी दे दी थी। सेशन कोर्ट से सजा का एलान होने के बाद आज राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द कर दी गयी है। इस सम्बंध में जॉइंट सेक्रेटरी ने आदेश भी जारी कर दिया है।





