
Luvknow news today । उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि क्या BJP किसी महिला को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है ? क्या RSS में कोई महिला संघ प्रमुख बन सकती है ,
मीडिया को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी बेनकाब हो चुकी है कि बीजेपी महिला आरक्षण विधेयक को लागू नहीं करना चाहती थी अगर करना होता तो इसको पहले लाया जा सकता था , सवाल यही है कि 2023 में पास महिला आरक्षण विधेयक को अब तक क्यों रोका, 2026 ही क्यों चुना गया इसलिए कि राज्यों में चुनाव चल रहे हैं वहां फायदा मिल जाए,
श्रीमती मोना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, मेरी चुनौती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार विशेष सत्र बुलाए और प्रदेश की विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए महिला आरक्षण विधेयक का प्रस्तावकेंद्र मोदी सरकार को भेजा जाय हमारा पूरा समर्थन है । मोना ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले 2009 में महिला आरक्षण बिल लाने का प्रयास किया था ,कांग्रेस ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया और उत्तर प्रदेश को पहली मुख्यमंत्री महिला दिया और राजस्थान में राज्यपाल भी, लोकसभा में स्पीकर और राजनीतिक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी महिला के सबसे पहले कांग्रेस ने दिया ,कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में कल भी थी, आज भी है, और आगे भी रहेगी।






