जालौन में कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन में बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जिसमें पार्टी की विचारधारा को याद किया गया।
कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजा भैया दोहरे की अध्यक्षता आयोजित कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। जिसमें 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कोलकाता के व्योमेशचंद्र बनर्जी अध्यक्ष चुने गए। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा। नगर अध्यक्ष राजा भैया दोहेरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने त्याग और बलिदान देकर देश को आजाद कराया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कमल दोहरे, युवा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, विष्णु चतुर्वेदी, प्रदुम्मन दीक्षित, अनिल यादव, गोल्डी अवस्थी, उमेश दीक्षित, मोहम्मद शौकीन राईन, जाहिदउल्ला अंसारी, डॉक्टर धर्मेंद्र मिश्रा, अशोक दोहरे, जाकिर अंसारी, निजाम टेलर, अशोक दीक्षित, बलराम विश्वकर्मा, डॉ राजीव चौहान, मोहम्मद अयूब, सोनू, विनय नामदेव, नयनराज तिवारी, मनोज खटीक, सारिक मंसूरी, आरिश, हारुन, अफसर राईन, फरमान शाह, रामबाबू जाटव, नसीमुल्ला, फैजान मंसूरी आदि मौजूद रहे।