पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते कल दशहरे के अवसर पर विपक्षी दलों के नेताओं को रावण की दर्शाते हुए लगाये गए होर्डिंग्स से कांग्रेस के नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे समेत अन्य जगहों पर पर बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई थी जिसमे मौत की आगोश में गए माफिया अतीक अहमद समेत विपक्षी दलों के चेहरे रावण के स्थान पर लगाये गए थे हालांकि इन होर्डिंग्स को बाद में कार्यवाही करते हुए हटवा दिया गया था। इसी को लेकर कांग्रेसियों में खासा आक्रोश है। उन्होंने लखनऊ के बाजारखाला में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर तहरीर दी है।
इस सम्बंध में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा पर प्रहार किया है कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी अपने अलोकतांत्रिक फॉलोअर्स सपोर्टर और आंतरिक गुर्गो के माध्यम से जिस तरह से राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए कभी पोस्ट के माध्यम से तो कभी पोस्टर के माध्यम से तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से कभी मीम के माध्यम से तमाम ऐसे सामाजिक प्लेटफार्म पर उनकी छवि को खराब करने का काम करने वाले लोगों को समर्थन देने वाली पार्टी और पार्टी की सरकार दोनों मिलकर जिस बेहाई और निर्लज्जता से ऐसे लोगों सपोर्ट करती है जिससे की सामाजिक व्यम्नस्ता बढ़े और क़ानून व्यवस्था का हवाला देकर आपने राजनैतिक विरोधियों का काउंटर कराने का रास्ता साफ हो सके. इस तरह के हालात न बने इसलिए उत्तर प्रदेश विधि एवं मानव अधिकार के चेयरमैन आसिफ रिज़वी रिंकू , शैलेन्द्र तिवारी एवं तौहीद अहमद नजमी, अभिषेक मिश्रा आकिल हुसैन मोo आरिफ़, राजन रावत मुनेशर पाल,मो० शारिक, अलीम सिद्दीकी अन्य कई अधिवक्ता साथियों के साथ राहुल गांधी से संबंधित विवादित पोस्टर के विरोध में खालबाजार थाने में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की




