रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर पालिका परिषद जालौन द्वारा औरैय्या रोड स्थित छत्रसाल ग्राउंड में बनवाया जा रहा कल्याण मंडपम अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से तैयार हो रहा यह भवन शीघ्र ही नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद के अनुसार इस कल्याण मंडपम के निर्माण का उद्देश्य शहर के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक सुसज्जित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है। इसके शुरू होने के बाद नगरवासियों को विवाह, सामूहिक समारोह और अन्य आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
जनसुविधाओं के विस्तार पर जोर
नगर पालिका परिषद का कहना है कि शहर समग्र विकास और नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस महत्वपूर्ण परियोजना को तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
जल्द होगा विधिवत उद्घाटन
निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन कर इसे नगरवासियों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा।






