टी 20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को मिली करारी हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने टीवी फोड़ व्यक्त किया गुस्सा,, वीडियो वायरल

टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह पराजित हुई भारतीय क्रिकेट टीम पर आज लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। यूपी के अयोध्या में क्रिकेट प्रेमी इतने ज्यादा आहत हुए कि उन्होंने अपनी टीवी उठाकर फोड़ दिया है। एक क्रिकेट प्रेमी द्वारा टीवी फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि आज टी 20 विश्वास कप का सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 169 रन का लक्ष्य दिया। और जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो उनके ओपनर खिलाड़ियों ने ही भारतीय खिलाड़ियों को बुरी तरह से परास्त कर दिया। भारतीय टीम को मिली हार के बाद क्रिकेट प्रेमियों में काफी शोक और आक्रोश भी देखा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम को मिली हार के बाद अयोध्या में क्रिकेट प्रेमी ने टीवी फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। टीवी फोड़ने का विदित सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि यह अयोध्यावासियों ने टीवी फोड़कर गुस्सा जताया।

Leave a Comment