जालौन में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़,,पंडालों में विराजित हुई माँ भवानी

Crowd of devotees gathered in Devi temples on the first day of Navratri in Jalaun, Maa Bhavani was present in the pandals.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह ही तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां की आराधना और सुख समृद्धि की कामना की। नवरात्र के मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्वरूपों की 51 देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
नगर के प्राचीन व प्रमुख देवी मंदिर छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, छठी माता मंदिर व ग्रामीण क्षेत्र के कामांक्षा माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्तों का सुबह से तांता लगा रहा। महिलाएं, बच्चे तथा पुरूष सभी लोग मंदिरों में सुबह 4 बजे से मंदिर पहुंचने लगे थे। भक्तों का मंदिर में पहुंचने का क्रम दोपहर तक चलता रहा। माता के चरणों में जल, सिंदूर, रोली, चावल, पुष्प, मिष्ठान अर्पित कर माता का ध्यान किया। भक्तों ने माता की आराधना कर मां के प्रथम रूप शैलपुत्री से सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिरों तथा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बने 51 दुर्गा पंडालों में विराजित मां के विभिन्न रूपों की झांकियों के दर्शन किए तथा शीश झुकाकर माता का आशीर्वाद लिया। दुर्गा पंडालों तथा मंदिरों में होने वाली सुबह शाम की आरती में भक्तों की भीड़ जुट रही है। मंदिरों व दुर्गा पंडाल में बज रहे देवी गीतों व शंख, झालर, ढोल नगाड़े की ध्वनि तथा भजनों के स्वरों व जयकारों से नगर माता की भक्ति रस में डुबकी लगा रहा है।

Leave a Comment