अजगरा में दलित चेतना महापंचायत, मिठाई लाल भारती ने 2027 में सपा को मजबूत करने का किया आह्वान

संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी: मिठाई लाल भारती

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट रामबाबू

Varanasi news today । अजगरा विधानसभा क्षेत्र के बर्थरा खुर्द में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में दलित चेतना महापंचायत का आयोजन किया गया। सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया। मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती तथा विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा रहे। आयोजकों के अनुसार, महापंचायत में लगभग पांच हजार लोगों की भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती ने दलित समाज से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोग अपने मित्र और विरोधी की पहचान करें तथा अपने वोटों का बंटवारा न होने दें। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दलित समाज ने संविधान के सम्मान में सपा का साथ दिया, जिससे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे आगे रही और भाजपा दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इसी एकजुटता को 2027 में भी कायम रखने की जरूरत है।

भारती ने कहा कि संविधान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आत्मा है। संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा की नीतियों को संविधान और आरक्षण के हितों के विपरीत बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा। 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

महापंचायत में पूर्व विधायक कैलाश नाथ सोनकर, सुनील सोनकर, जितेंद्र कुमार भारती, डॉ. संजय कुमार, क्षितिज कुमार, स्वराज प्रसाद, विद्या भारती, बबीता भारती, प्यारे लाल, शशि यादव, मुन्नी देवी, सतीश पाल, योगेंद्र कुमार आर्या, सत्य प्रकाश सोनकर महासचिव ,भीष्म नारायण यादव, लालजी राजभर, बैजनाथ गुप्ता, दिनेश मौर्य, महेंद्र सोनकर, डॉ. कमलेश सोनकर, डीके मौर्य, सतेंद्र यादव, शंभूनाथ यादव, सुनील यादव, विवेक कन्नौजिया, हरिओम यादव और पूर्व सीडीओ मोतीलाल व्यास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दलित समाज के लोग मौजूद रहे।