जालौन क्षेत्र में बेटी के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप,, विवाहिता की हुई मौत, जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ससुरालियों द्वारा अतरिक्त दहेज की मांग करने और मांग पूरी न होने से बेटी को प्रताडित करने एवं बीमार होने पर उचित उपचार न होने के चलते उसकी मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए पिता ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी अरूण कुंमार ने सीओ शैलेंद्र बाजपेई को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सोनम की शादी एक जून 2021 को काशीपुरा निवासी संजय के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे भूखा रखा। जिसके चलते वह बीमार हो गई। बीमार होने के बाद भी ससुराल के लोगों ने उसका सही से इलाज नहीं कराया। जिससे बीमारी बढ़ती गई। बेटी को वह लेकर आए और उसका भोपाल और ग्वालियर में इलाज कराया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और लगभग दो माह पूर्व बेटी की मौत हो गई। पिता ने ससुरालियों पर सही इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग सीओ से की है। पिता की तहरीर पर सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।