जालौन नगर के प्रतिष्ठित पत्रकार की माँ का निधन,,नगर में दौड़ी शोक की लहर

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व वरिष्ठ पत्रकार की मां का निधन होने पर समूचे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अतुल खन्ना व वरिष्ठ पत्रकार आलोक खन्ना की मां मालती खन्ना (82) पत्नी स्व. जीवन सहाय खन्ना का बीमारी के चलते गुरूवार की दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समूचे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी और दिवंगत को श्रीचरणों में स्थान देने व दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Comment