रिपोर्ट बबलू सेंगर
E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today । अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नव निर्मित मंदिर में विराजमान होने के दो वर्ष पूर्ण होने पर दीप जलाकर खुशियां मनाई गई। श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में इसे दीपोत्सव पर्व के रुप में मनाया गया।
22 जनवरी 2024 को भगवान प्रभु श्रीराम अयोध्या में नव निर्मित भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। इसको दो वर्ष पूरे होने पर श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर में इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में दीपोत्सव का पर्व मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम के विराजमान होने की खुशी मनाई। मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज के नेतृत्व में भक्तों ने दीप जलाकर श्रीराम लिखा गया। दीपोत्सव के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर अपना दीप जलाकर भगवान की आरती की और सजावट करने में सहयोग दिया। इस मौके पर अनुरूद्ध विश्वोई, अमित, राजा, राजीव, रामू भदौरिया, रामजी सोनी, अरविंद पांडेय, जय पचौरी, अंशुल गुर्जर, देवेंद्र प्रजापति आदि ने सहयोग किया।






