राम की नगरी अयोध्या में दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाए गए दीपोत्सव महोत्सव में जलाए गए दीपों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है । आज रामलला की नगरी में अयोध्या में आयोजित हुए दीपोत्सव गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है ।

इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा दी गई है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग विभाग द्वारा बताया गया कि आज अयोध्या में 15 लाख 75 हजार दीप जले और राम की नगरी अयोध्या में जले इन दीपों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ।

विभाग के अनुसार अयोध्या दीपोत्सव 2022 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है।




